मुख्यमंत्री की सभा में महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब, हंगामा, सड़क जाम
मुख्यमंत्री की सभा में महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब, हंगामा, सड़क जाम
मुख्यमंत्री की सभा में महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब, हंगामा, सड़क जाम
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
मुख्यमंत्री की जनसभा सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल गई। सभा स्थल पर पहुंचे दर्जनभर से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। जब महिलाओं को इसकी भनक लगी तो वे फूट-फूटकर रोने लगीं। यह नजारा देख वहां मौजूद सुरक्षा जवानों और आम जनता के होश उड़ गए।
महिलाएं बोलीं – जिंदगी की कमाई लुट गई
• कोई महिला 50 हजार तो कोई एक लाख रुपये की कीमत बताकर अपना दुखड़ा सुनाने लगी।
• कई ने कहा कि मेहनत और मशक्कत से चेन बनवाकर पहना था, लेकिन सभा में ही “उच्चके” उड़ा ले गए।
• महंगे जेवरात गायब होने से महिलाओं में गहरा आक्रोश है।
शक की सुई बाहर जिलों से आई संदिग्ध लड़कियों पर
सूत्रों का कहना है कि नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित होटलों में बाहर जिले से कई लड़कियां किराए पर कमरे लेकर रहती हैं। ये फिल्मी स्टाइल में कपड़े पहनकर जगह-जगह चंदा मांगने जाती हैं। लोगों को शक है कि कहीं वही लड़कियां इस तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दे रही हैं?यह भी हो सकता हे कि होटल के मालिक अपनी बदनामी के कारण लड़कियों की पहचान छुपाने के लिये पुलिस को कुछ नहीं बताए क्यूंकि होटल की बदनामी हो सकती हे लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।
सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
लोगों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री की सभा में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम सड़कों पर जनता का क्या हाल होगा?
• हाल के दिनों में कई थाना क्षेत्रों में भी चेन छीनने की घटनाएं हुई हैं।
• कई महिलाएं शर्म और भय के कारण एफआईआर तक दर्ज नहीं करातीं।
• जिन मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई, उनमें भी अब तक कोई उद्भेदन नहीं हो पाया है।
सड़क जाम, महिलाओं का बेकाबू आक्रोश
इस वारदात के बाद पीड़ित महिलाओं का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर घंटों हंगामा होता रहा। रो-रोकर महिलाओं का हाल बेहाल था और वे बार-बार यही कहती रहीं कि उनकी जिंदगी की कमाई लुट गई है।