बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 99,690 अभ्यर्थी PET के लिए चयनित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 19,838 पदों पर होने वाली बहुप्रतीक्षित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लाखों अभ्यर्थियों में से कुल 99,690 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल घोषित किए गए हैं।

चयनित अभ्यर्थियों का वर्गवार विवरण
• पुरुष : 62,822
• महिला : 36,834
• ट्रांसजेंडर : 34
• गृह रक्षक : 867
• स्वतंत्र सैनिकों के आश्रित : 622

PET परीक्षा दिसंबर में

पर्षद ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दिसंबर 2025 से आयोजित होगी। इसकी तिथि और विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश
• अभ्यर्थियों को केवल पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
• किसी भी व्यक्ति द्वारा पर्षद प्रतिनिधि बताकर गुमराह करने की कोशिश पर तुरंत निकटतम थाना या साइबर थाना को सूचना देने को कहा गया है।
• पुलिस महानिदेशक सह केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती जितेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। चयन का आधार केवल अभ्यर्थियों की मेधा और प्रदर्शन रहेगा।