बहेड़ी के बीएमए कॉलेज में स्नातकोत्तर पढ़ाई शुरू होने पर लोगों में खुशी, विधायक विनय चौधरी की पहल रंग लाई,बहेड़ी कॉलेज को मिली स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा की मंजूरी
बहेड़ी के बीएमए कॉलेज में स्नातकोत्तर पढ़ाई शुरू होने पर लोगों में खुशी,
विधायक विनय चौधरी की पहल रंग लाई,बहेड़ी कॉलेज को मिली स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा की मंजूरी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बहेड़ी स्थित विलट महथा आदर्श महाविद्यालय में अब स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसकी अधिसूचना जारी होते ही इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
लोगों ने इस उपलब्धि के लिए स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार चौधरी को बधाई दी और आभार जताया। गौरतलब है कि बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के इस एकमात्र अंगीभूत कॉलेज में पहले साइंस और कॉमर्स संकाय में स्नातक की पढ़ाई भी उपलब्ध नहीं थी,और ना ही किसी विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती थी। इसकी मांग स्थानीय लोग कई दशकों से कर रहे थे। विधायक विनय कुमार चौधरी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय और राज्य सरकार से मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब कॉलेज में साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई के साथ-साथ स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी विषय की पढ़ाई शुरू की जा रही है। इस सत्र से ही नामांकन भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज में नई प्रयोगशाला और भवन निर्माण के लिए भी राशि आवंटित की गई है। इस फैसले पर स्थानीय लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,शिक्षा मंत्री सुनील कुमार,कुलपति सुरेन्द्र कुमार चौधरी और विधायक विनय कुमार चौधरी का आभार जताया है।
जिला योजना पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाकपा माले का पोल खोल हल्ला बोल मार्च का आयोजन, जिला योजना पदाधिकारी की पूरे कार्यकाल व संपति की निगरानी से जांच हो : माले
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 99,690 अभ्यर्थी PET के लिए चयनित