जिला योजना पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाकपा माले का पोल खोल हल्ला बोल मार्च का आयोजन, जिला योजना पदाधिकारी की पूरे कार्यकाल व संपति की निगरानी से जांच हो : माले
जिला योजना पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाकपा माले का पोल खोल हल्ला बोल मार्च का आयोजन, जिला योजना पदाधिकारी की पूरे कार्यकाल व संपति की निगरानी से जांच हो : माले
जिला योजना पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाकपा माले का पोल खोल हल्ला बोल मार्च का आयोजन,
जिला योजना पदाधिकारी की पूरे कार्यकाल व संपति की निगरानी से जांच हो : माले
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
जिला योजना पदाधिकारी के कार्यकाल व उनके संपति की निगरानी से जांच करवाने,एमएलसी शशि यादव के योजना को डिस्टर्ब करने वाले जिला योजना पदाधिकारी को तत्काल हटाने,योजना कार्यालय में हो रही भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग को लेकर भाकपा माले के द्वारा पोल खोल हल्ला बोल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च पोलो मैदान से निकलकर समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर होते हुए एसडीओ कार्यालय के गेट पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च में लोग नारा लगा रहे थे कि जिला योजना पदाधिकारी के संपति की निगरानी से जांच कराओ,जिला योजना पदाधिकारी को दरभंगा से बाहर करो,जिला योजना कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराओ,भ्रष्टाचारी के सरदार भाजपा जदयू सरकार होश में आयो सहित कई नारा लगा रहे थे। मार्च का नेतृत्व नंदलाल ठाकुर,हरि पासवान,संदीप कुमार चौधरी,विनोद सिंह,पप्पू पासवान,देवेंद्र कुमार,कर रहे थे। एसडीओ कार्यालय गेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि दरभंगा जिला योजना कार्यालय भ्रष्टाचार की दल दल में डुबा हुआ है। बिना चढ़ावा चढ़ाए हुए कोई भी काम नहीं होता है। जिला योजना पदाधिकारी राजनीति से ग्रसित होकर विपक्षी जनप्रतिनिधि के योजना को डिस्टर्ब कर रहे है। ताकि विपक्षी पार्टियों के जनप्रतिनिधि का योजना फसा रहे। आगे श्री यादव ने कहा कि जहां एक तरफ भाजपा-जदयू की सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है बिहार के अन्दर भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कर रही है वही दूसरी तरफ दरभंगा जिला योजना पदाधिकारी योजना में कमीशन के बल पर अकूत संपति अर्जित कर लिए है। बिना कमीशन का योजना को स्वीकृत ही नहीं करते है। माले जिला सचिव ने राज्य सरकार से मांग किया कि जिला योजना पदाधिकारी कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार,तथा जिला योजना पदाधिकारी के कार्यकाल व उनके द्वारा अर्जित अकूत संपति की निगरानी से जांच करवाई जाय। वही राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि भाजपा-जदयू के मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है। जिस पर आज तक कोई करवाई नहीं हुई। जिसके चलते आज निचले स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ोतरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू सरकार के भ्रष्टाचार का पोल भाकपा माले गांव गांव में करेगी।इस अवसर पर अभिषेक कुमार,मोहमंद जमालुद्दीन,भोला पासवान,अमित पासवान,सरफराज आलम,हसीना खातून,हरिश्चंद्र पासवान,परमेश्वर पासवान,शीतल पासवान,प्रिंस राज सहित कई लोग शामिल थे।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का संबल- संजय सिंह पप्पू सिंह
बहेड़ी के बीएमए कॉलेज में स्नातकोत्तर पढ़ाई शुरू होने पर लोगों में खुशी, विधायक विनय चौधरी की पहल रंग लाई,बहेड़ी कॉलेज को मिली स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा की मंजूरी