मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का संबल- संजय सिंह पप्पू सिंह

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज महिलाओं के खातों में सीधे ₹10,000 की राशि हस्तांतरित की गई। इस योजना को लेकर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि यह राशि महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नया मार्ग दिखाएगी। इसके साथ ही संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि इस योजना से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, परिवार की जिम्मेदारियों में सहूलियत होगी और बच्चों की शिक्षा व भविष्य सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने धरातल पर उतारकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। संजय सिंह ने कहा कि यह पहल न सिर्फ महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी बल्कि समाज में उन्हें सम्मान और स्वावलंबन की नई पहचान भी दिलाएगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 लाख मह‍िलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे हैं। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि पहले कांग्रेस के राज में केंद्र सरकार से 1 रुपया भेजा जाता था तो 85 पैसे बिचौलिए की जेब में चले जाते थे लेकिन अब देखिए बिहार की 75 लाख माताओं बहनों के खाते में उनका खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए सीधे 10 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।