तिहरे हत्याकांड में एक आरोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण ,तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर।
तिहरे हत्याकांड में एक आरोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण ,तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर।
दरभंगा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरहच्चा गांव में हुई तिहरे हत्याकांड के मामले में ओझोल गांव निवासी मनोज ठाकुर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया हैं। इस बात की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने दी हैं।तीन और आरोपी की गिरफ्तारी अभी बांकी हैं। अगर पुलिस के समक्ष या न्यायालय में ये सभी आरोपी आत्मसमपर्ण नहीं करते हैं तो इनके घर की कुर्की जब्ती की कारवाई पुलिस बहूत जल्द कर देगी।बहेड़ी पुलिस ने चारों आरोपियों के घर बहूत पहले इश्तेहार चपका चुकी हैं। जिन बदमाशों के घर इश्तेहार चपकाया गया था उसमें पतौर ओपी क्षेत्र के पतौड़ गांव निवासी हरिवल्लभ राय के पुत्र प्रजेश कुमार राय उर्फ टूनटून राय उर्फ परदेसिया ,बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझोल गांव निवासी जयचंद्र ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर ,हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र चंदन सिंह एवं बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी स्व देब नारायण सिंह के पुत्र विजय वर्धन सिंह उर्फ अंगद सिंह का नाम शामिल था इसमें एक आरोपी मनोज ठाकुर ने आत्म समर्पण किया हैं । इस हत्याकांड के मामले में बहेड़ी थाना में (219/23)कांड दर्ज हैं।इस मामले में पुलिस दो लोंगों को पहले जेल भेज चुकी हैं। इन दोनों के बाबत पुलिस ने बताया था कि लाइनर की भूमिका में यही थे।