पूर्व थानाध्यक्ष का निधन, पुलिस महकमे में शोक,चिकित्सकों के लापरवाही के कारण हुई मौत 

दस्तक 7मीडिया ,पटना 

 2009 बैच के इंस्पेक्टर एवं फतुहा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज अब हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वे पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। डेंगू हो जाने के बाद उनका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कई पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया है कि गलत इलाज के कारण उनकी मौत हुई।

इस दुखद घटना से पूरा पुलिस महकमा सदमे में है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। दस्तक-7 मीडिया की पूरी टीम भी उन्हें नमन करती है।

मृदुभाषी और सहज व्यक्तित्व वाले दिवंगत इंस्पेक्टर बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दरभंगा जिला बल में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वहां से स्थानांतरण के बाद वे पटना जिला बल में शामिल हुए थे। एसएसपी ने उन्हें फतुहा थाना अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी और वे उत्कृष्ट ढंग से कार्य कर रहे थे।

इसी बीच उन्हें डेंगू हो गया और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। फतुहा अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से ठीक होने के बाद भी उनके फेफड़ों में सूजन बनी रही, लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही से उनका इलाज सही ढंग से नहीं हो पाया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।फतुहा नगर भाजपा के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी समेत इलाके के लोंगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की हे।