भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: घूसखोर दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार,महज सात हजार रुपया लिया था घुस 

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है। राजधानी पटना में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बहादुरपुर थाना में तैनात ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार को ₹7,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।

शिकायतकर्ता विक्रम ज्योति से प्राथमिकी (FIR) से नाम हटाने के बदले घूस मांगने की पुष्टि होने के बाद SVU की टीम ने जाल बिछाकर दारोगा को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई इस बात का सबूत है कि अब भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे किसी भी पद पर क्यों न हों।निगरानी विभाग का यह सख्त कदम ईमानदार अधिकारियों व आम नागरिकों के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि उनकी शिकायतों पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की जा रही है।