कैमूर के मोहनिया में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसडीएम अनिरुद्ध पांडे और डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मोहनिया थाना से शुरू होकर बड़ी बाजार, स्टुवरगंज, डड़वा होते हुए चांदनी चौक तक पहुंचा।
एसडीएम अनिरुद्ध पांडे ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से आपत्तिजनक संदेश सोशल मीडिया पर न फैलाने की अपील की। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
पूजा के दौरान तीन कंपनी तीन
डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में तीन कंपनी फोर्स तैनात की गई है। मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सभी पूजा पंडालों और चिह्नित स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है। स्थानीय लोगों को अफवाहों से दूर रहने और किसी भी राजनीतिक उकसावे में न आने की सलाह दी गई है।
