“बढ़ेगी महिला, बढ़ेगा बिहार” योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा,
“बढ़ेगी महिला, बढ़ेगा बिहार” योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा,
“बढ़ेगी महिला, बढ़ेगा बिहार” योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा,
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “बढ़ेगी महिला, बढ़ेगा बिहार” के तहत, 75 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में सीधे 10 हजार रुपये की दर से कुल 7500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। इस ऐतिहासिक कदम के लिए लाभार्थी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश सरकार को धन्यवाद दिया है।
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों जेडी(यू) द्वारा जारी किए गए पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई है, जो महिलाओं के हाथ में पैसा,सिलाई मशीन चलाना और खाद्य सामग्री बनाना जैसे दृश्यों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को दर्शाते हैं।
यह राशि महिलाओं को छोटे उद्योग,व्यवसाय शुरू करने या अपनी मौजूदा आय को बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे राज्य की समग्र आर्थिक प्रगति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। जेडी(यू) ने इस योजना को “बढ़ेगी_महिला_बढ़ेगा_बिहार” टैगलाइन के साथ प्रचारित किया है,जो महिला विकास को राज्य के विकास से जोड़ता है।यह कदम दर्शाता है कि एनडीए सरकार महिलाओं के आर्थिक उत्थान और आत्मनिर्भरता को कितनी गंभीरता से ले रही है।