मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 सितंबर को कटिहार के समेली प्रखंड मुख्यालय का दौरा करेंगे। वे यहां साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बरारी विधायक विजय सिंह ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का यह एक दिवसीय दौरा क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर कटिहार में तैयारी जारी।
बारिश के कारण हुआ था कार्यक्रम रद्द

विधायक सिंह ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तिथि पहले भी तय की गई थी, लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम रद्द हो गया था। अब मुख्यमंत्री कल समेली पहुंचेंगे और क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।