ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट से रसियारी जाने वाली सड़क पर को‌‌‍र्थु महादेव मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक एक अनियंत्रित ट्रैप की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सब को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।


मृतक छात्र की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के हरियठ गांव निवासी मो. कबीर के 13 वर्षीय पुत्र मो. नसीम के रूप में हुई है। नसीम का ननिहाल कोर्थु होने के कारण वे अपने मामा मो.बरकत के घर रहकर प्राथमिक विद्यालय रामटोल में पढ़ाई कर रहा था।यह दुर्घटना सुबह करीब 9:00 बजे हुई जब नसीम स्कूल जा रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त की और चालक को बंधक बना लिया। घटना के विरोध में शिवनगर घाट से रशियारी जाने वाली मुख्य सड़क पर शव रख कर लगभग 4 घंटे तक जाम कर कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजन के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष बलवंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां लोगों को समझा बूझकर जाम समाप्त करवाया। कागजी प्रक्रिया पुरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जप्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर थाना ले आयी।
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे खास कर यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए इस गर्मी में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।