गौराबौराम में बिजली विभाग का शिविर, उपभोक्ताओं को मिली राहत

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने गौराबौराम प्रखंड के बौराम पंचायत में एक विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर में उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 24 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, इनमें से 21 उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान मौके पर ही (ऑन स्पॉट) कर दिया।
यह शिविर उपभोक्ताओं के लिए बेहद राहत भरा साबित हुआ, क्योंकि उन्हें अपनी शिकायतों के निवारण के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। शिविर के सफल आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि बिजली विभाग जमीनी स्तर पर जाकर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और त्वरित समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।