दरभंगा में आभूषण व्यापारी की हत्या से बवाल,
बहादुरपुर में गोलीकांड के बाद बाकरगंज में सड़क जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बहादुरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने आभूषण व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह बाकरगंज मुहल्ले में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मौके पर सदर एसडीपीओ 1 एसडीओ सदर ,लहेरियासराय थाना सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही, लेकिन गुस्साए लोगों को हटाने में पुलिस को पसीना छूट गया।
जनप्रतिनिधि भी पहुंचे सड़क पर
सड़क जाम में आम लोगों के साथ कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। स्थानीय नेता राकेश नायक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई।
एसएसपी ने बनाई स्पेशल टीम
घटना को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर दी है। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।सूत्र बताते हे कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया हे।यह घटना एपीएम थाना क्षेत्र में नहीं बहादुरपुर थाना क्षेत्र में घटी थी।
