हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान: जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान
हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान: जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान
हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान: जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर गुरुवार को दरभंगा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को देखते हुए आयोजित किया गया।
अभियान के तहत आंगनबाड़ी की सेविकाओं एवं सहायिकाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रदर्शनी, मतदाता शपथ और पैदल मार्च जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई और सभी से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ परिवार एवं समुदाय को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
जिला प्रशासन ने नारा दिया—
“हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान”
और जिलेवासियों से शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की।