दरभंगा में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक, 57 बस परमिटों पर मिली स्वीकृति
दरभंगा में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक, 57 बस परमिटों पर मिली स्वीकृति
दरभंगा में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक, 57 बस परमिटों पर मिली स्वीकृति
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आयुक्त-सह-अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा श्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय सभागार में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री मनोज कुमार ने बताया कि स्टेज-कैरेज (सवारी बस) परमिट हेतु कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन पर निर्धारित समय सीमा में कोई आपत्ति नहीं आई। इसके अतिरिक्त एक आवेदन को आवेदक ने स्वयं वापस ले लिया, जिसे आयुक्त महोदय ने स्वीकृति प्रदान की।
आयुक्त ने 57 मामलों में परमिट जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। वहीं एक आवेदन को पुनः विचार हेतु अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान आयुक्त श्री कौशल किशोर ने वाहन स्वामियों को निर्देश देते हुए कहा कि परमिट के लिए आवेदन करते समय लिफाफा, डाक टिकट एवं पूरा पता देना अनिवार्य होगा, ताकि परमिट रजिस्ट्री के माध्यम से आवेदक तक समय पर पहुंच सके।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
दरभंगा में श्यामा मंदिर तालाब परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान, एनसीसी कैडेट्स, नगर निगम टीम व मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, जलीय जीव संरक्षण का लिया संकल्प
हमर मतदान, दरभंगाक सम्मान: जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान