बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर न्यायाधीश की सख्ती, जूवेनाइल जस्टिस और पोक्सो एक्ट को लागू करने के लिए हुई समीक्षा बैठक
बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर न्यायाधीश की सख्ती, जूवेनाइल जस्टिस और पोक्सो एक्ट को लागू करने के लिए हुई समीक्षा बैठक
बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर न्यायाधीश की सख्ती,
जूवेनाइल जस्टिस और पोक्सो एक्ट को लागू करने के लिए हुई समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शिव गोपाल मिश्र की अध्यक्षता में बच्चों से संबंधित कानूनी प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जूवेनाइल जस्टिस एक्ट और पोक्सो एक्ट से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा हुई तथा इन्हें लागू करने में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
न्यायाधीश श्री मिश्र ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों को निर्देश दिया कि—
• बच्चों से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए।
• कार्यान्वयन की अद्यतन रिपोर्ट समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) को उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट प्रोतिमा परिहार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजेबी मोहिनी कुमारी, सिविल सर्जन, डीसीपीयू, यूनिसेफ, सीडब्ल्यूसी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
मंडल कारा का निरीक्षण, कैदियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश
दरभंगा में श्यामा मंदिर तालाब परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान, एनसीसी कैडेट्स, नगर निगम टीम व मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, जलीय जीव संरक्षण का लिया संकल्प