विधानसभा चुनाव, दुर्गा पूजा और विधि-व्यवस्था की तैयारी की दरभंगा प्रमंडल में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
विधानसभा चुनाव, दुर्गा पूजा और विधि-व्यवस्था की तैयारी की दरभंगा प्रमंडल में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
विधानसभा चुनाव, दुर्गा पूजा और विधि-व्यवस्था की तैयारी की दरभंगा प्रमंडल में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कौशल किशोर की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडल कार्यालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025, दुर्गा पूजा पर्व तथा विधि-व्यवस्था की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।
बैठक की मुख्य बातें :
• सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश।
• समस्तीपुर जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर कमी मिलने पर त्वरित सुधार का आदेश।
• स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर की स्थिति की समीक्षा।
• सभी सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने का आदेश।
• निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने पर जोर।
• दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडलवार तैयारियों और लाइसेंस की स्थिति की समीक्षा।
• विगत वर्षों में हुई सांप्रदायिक घटनाओं पर विशेष निगरानी और जुलूस मार्ग से सटे मकानों की छतों का सत्यापन।
• मूर्ति विसर्जन हेतु रूट चार्ट का सत्यापन और इसके पालन पर बल।
• दंडाधिकारी, पुलिस बल और यातायात व्यवस्था की योजना पर विशेष चर्चा।
• थाना स्तर पर लंबित वारंट निष्पादन की प्रगति की समीक्षा और इसमें तेजी लाने का निर्देश।
• दुर्गा पूजा को लेकर सभी जगह शांति समिति की बैठक कराने का आदेश।
आयुक्त ने कहा कि चुनाव और दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक के अंत में बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्धारण समिति की समीक्षा की गई। कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के मौज रामपुर राउत स्थित निजी भूमि पर बस पड़ाव अधिसूचित करने की अनुशंसा की गई।
बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा प्रमंडल अविनाश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।