मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दरभंगा प्रशासन अलर्ट, 49 स्थलों पर दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दरभंगा प्रशासन अलर्ट, 49 स्थलों पर दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दरभंगा प्रशासन अलर्ट, 49 स्थलों पर दंडाधिकारी-पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 26 सितम्बर को प्रस्तावित दरभंगा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की चाक-चौबंद तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज समाहरणालय में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की।
मुख्यमंत्री का आगमन विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत मिथिला शोध संस्थान तथा नेहरा थाना अंतर्गत राघोपुर गांव में प्रस्तावित है। इसको लेकर कुल 49 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रशासन की प्रमुख तैयारियाँ
•पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम स्थल एवं रूट लाइनिंग में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी वितंतु पर्यवेक्षक दरभंगा से समन्वय कर मेनपैक प्राप्त करेंगे।
• नगर, लहेरियासराय, मब्बी, विश्वविद्यालय, सदर, बहादुरपुर, कोतवाली, बेंता, मनीगाछी, नेहरा, सकतपुर, बहेरा, भालपट्टी और सोनेकी थानों से एक-एक पदाधिकारी प्रतिनियुक्त वाहन के साथ सघन गश्ती कर अवांछनीय तत्वों पर नजर रखेंगे।
• कार्यक्रम स्थलों के आसपास क्यूआरटी दल की तैनाती होगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
• सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचें, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा कार्यक्रम समाप्ति के बाद वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार स्थल छोड़ें।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पदाधिकारियों से कहा कि वे पूर्ण सतर्कता और सक्रियता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।