दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी सतर्क,पूजा समितियों को दिए निर्देश, सुरक्षा का लिया जायजा 

दस्तक 7मीडिया ,गौड़ाबौराम/अमित झा

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क है ।थाना प्रभारी बलवंत कुमार ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया उन्होंने पूजा समितियां के सदस्यों के साथ बैठक की ।
थाना प्रभारी ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंडाल में एक कमेटी का गठन अनिवार्य है। यह कमेटी आपात स्थिति में त्वरित निर्णय ले सकेगी।
सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। थाना प्रभारी ने समिति सदस्यों को निर्देश दिया कि कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।