सुपौल के पिपरा प्रखंड के थुमहा पंचायत में तिलावे नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 7 निवासी चंदन कुमार के बेटे कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे कृष्णा अपने साथियों के साथ नदी किनारे गया था।

नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथी मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन तब तक कृष्णा नदी की धारा में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

4 घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद।
4 घंटे बाद मिला शव

स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद रात 8:20 बजे शव को बरामद कर प्रशासन को सौंप दिया गया।

निगरानी बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से तिलावे नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के मौसम में तिलावे नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण हर साल डूबने की घटनाएं होती हैं। पिपरा सीओ ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।