बिहार के कैमूर में दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर मुठानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुजरात से झारखंड जा रहे टाइल्स लोडेड ट्रेलर ने राधा कृष्ण लाइन होटल के पास खड़े एक कंटेनर और वैन को टक्कर मार दी।

ट्रेलर ने कंटेनर और वैन को मारी टक्कर ।
रोहतास के बृजेश चौधरी घायल

टक्कर के बाद तीनों वाहन होटल की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। होटल में सो रहे कुक शीतल यादव की मौके पर मौत हो गई। शीतल यादव झारखंड के काशीकेवाल के रहने वाले थे। हादसे में रोहतास निवासी बृजेश चौधरी घायल हो गए।

चश्मदीद दीना पासवान ने बताया कि, वे होटल में सो रहे थे। अचानक जोरदार आवाज हुई और ट्रक होटल को तोड़ते हुए खेत की तरफ चला गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग जमा हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

मोहनिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है।

मोहनिया थाना के SI संजय राउत ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर होटल में घुस गया। चालक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई जारी है।