दुर्गापूजा अवकाश में भी दरभंगा सिविल कोर्ट में जमानत याचिका पर होगी सुनवाई ,आठ दिन के अवकाश में तीन दिन खुलेगी कोर्ट ,पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर कोर्ट की विशेष व्यवस्था।

दस्तक 7मीडिया विधि संवाददाता/दरभंगा/

सिविल कोर्ट दरभंगा में आठ दिन दुर्गा पुजा अवकाश रहेगी। इस अवकाश के दौरान भी 3, 4 एवं 6 अक्टूबर को आपराधिक मामले में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई सह न्यायिक आदेश पारित करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए न्यायिक पदाधिकारियों का रोस्टर जारी किया गया है।पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा ने रोस्टर जारी कर पुजा अवकाश के दौरान आवश्यक न्यायिक कार्यों के निष्पादन के लिए एक नई ब्यवस्था की है। अवकाश के दौरान 3,4,और 6 अक्टूबर को सत्र न्यायाधीश, परिवार अदालत , सभी अपर सत्र न्यायाधीश, दोनो उत्पाद न्यायालय, एससी/एसटी कोर्ट एवं पॉक्सो न्यायालय से संबंधित जमानत याचिका समेत सभी आवश्यक न्यायिक कार्यों की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट के पीठासीन पदाधिकारी प्रोतिमा परिहार करेंगे।इसी प्रकार, सीजेएम और सभी एसीजेएम कोर्ट के मामलों की सुनवाई एसीजेएम नवम, कुमार रितेश करेंगे।वहीं एसडीजेएम और सभी प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारियों की अदालत से संबंधित जमानत याचिका की सुनवाई 3 अक्टुबर को प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी सुधांशु रंजन सिंह एवं 4 और 6 अक्टूबर को अर्चिता सिन्हा करेगी।न्याय अतिथियों की सुविधा के लिए आठ दिन के अवकाश मे तीन दिन जमानत याचिका पर सुनवाई करने की व्यवस्था की गई है।