अगर आप सोने के लिये विस्तर पर जाते हे तों सावधान रहिये ,सर्पदंश से महिला की मौत।
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के कटासा पंचायत के पैगंबरपुर गाव के वार्ड सात निवासी स्व: सुशील भगत की पत्नी राजकुमारी देवी (52) की मौत सर्पदंश से हो गई है। मृतक के पुत्र मुकेश भगत ने बताया कि उनकी माता पूजा देखकर घर आई और जमीन पर बिछावन लगाकर सोने लगी इसी क्रम में तकिये के पास बैठे जहरीला सांप ने उसे डंस लिया। आस पड़ोस के लोग उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ गंभीर अवस्था में उसे डीएमसीएच रेफेर कर दिया। जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मौत जो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला की चार पुत्री और दो पुत्र है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
दुर्गापूजा अवकाश में भी दरभंगा सिविल कोर्ट में जमानत याचिका पर होगी सुनवाई ,आठ दिन के अवकाश में तीन दिन खुलेगी कोर्ट ,पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर कोर्ट की विशेष व्यवस्था।
महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह कॉलेज में दिनकर जयंती मनाई गई,विद्वानों ने रखे विचार राष्ट्रकवि दिनकर की कविताओं में बसती है भारत की आत्मा : प्रो. पाठक