डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने किया सदर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण, चुनाव, दुर्गा पूजा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए कई अहम निर्देश
डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने किया सदर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण, चुनाव, दुर्गा पूजा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए कई अहम निर्देश
डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने किया सदर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण,
चुनाव, दुर्गा पूजा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए कई अहम निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज
मिथिला क्षेत्र की डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बुधवार को सदर एसडीपीओ-1 कार्यालय का औपचारिक निरीक्षण किया। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि एसडीपीओ कार्यालय में संधारित होने वाले विभिन्न अभिलेखों की समीक्षा की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने लंबित मामलों के कारणों की जांच कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है।
कुर्की जब्ती ,असामाजिक तत्व एवं वारंट निष्पादन पर फोकस
डीआईजी मेश्राम ने विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष समीक्षा की। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टरों की उपस्थिति में उन्हें निर्देश दिया गया कि सभी पेंडिंग वारंट और कुर्की की कार्रवाई को जल्द से जल्द निष्पादित किया जाए। साथ ही वाहन चेकिंग और आगामी पर्व-त्योहार को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि विधि-व्यवस्था हर हाल में नियंत्रण में रहे।
असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई
डीआईजी ने बताया कि भारी मात्रा में सीसीए प्रस्ताव भेजे गए हैं। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई एवं बॉन्ड डाउन सुनिश्चित किया जाए।
दुर्गा पूजा पर विशेष निगरानी
डीआईजी ने कहा कि दुर्गा पूजा समितियों को पुलिस से जोड़ा गया है। पूजा के आरंभ से लेकर विसर्जन तक पुलिस बल पूरी तरह ड्यूटी पर तैनात रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस बलों की कोई कमी नहीं है और हर जगह पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई है।
पुलिस वाहन की कमी पर जवाब
पत्रकारों ने सवाल उठाया कि थानों में गाड़ियों की भारी कमी है। कई बड़े थानों में सिर्फ एक थाना वाहन और एक डायल-112 की गाड़ी है, जबकि अक्सर थाना की गाड़ी मंत्री के स्कॉर्ट में रहती है। ऐसे में चुनाव और कानून-व्यवस्था दोनों को संभालना कठिन होगा। इस पर डीआईजी ने कहा कि डायल-112 की गाड़ियों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा है। इसके अलावा पुलिस लाइन में कई निजी गाड़ियां भाड़े पर ली गई हैं जिनका उपयोग आवश्यकता अनुसार किया जा रहा है।
हर परिस्थिति से निपटने को तैयार पुलिस
डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की विधि-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए जवान पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी, तुरंत पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।