दुर्गापूजा में आसामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर – थाना अध्यक्ष

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /

दुर्गापूजा पर्व को लेकर बुधवार को नगर पंचायत भरवाड़ा के दुर्गामंदिर प्रांगण में थाना अध्यक्ष बसंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूजा कमिटी के अलावे शांति समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मौके पर थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने पूजा कमिटी की को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की बेलन्यौती और विसर्जन तक पूजा कमिटी एक वॉलंटियर तैयार करेंगे जिनको पूजा कमिटी की और से कार्ड जारी किया जाएगा वही पूरे पंडालों में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने की बात कही। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडालों के साथ भीड़ भीड़ वाले स्थानों और मुख्य सड़क पर सादे लिबासों में पुलिसकर्मियों की तैनात की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की पंडाल में तैनात की बात कही। वही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की किसी भी सूरत में ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं हो पूजा कमिटी इस बात को सुनिश्चित करेंगे वही उन्होंने युवा वर्ग से अपील करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी निगाह बनाए हुए है। किसी भी सूरत में भड़काऊ पोस्ट करने वाले और शांति भंग करने वाले आसामाजिक तत्वों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वही उन्हें पूजा के दौरान बाजार में भीड़ भीड़ होने पर ट्रैफिक वव्यस्था को बदलते हुए टेम्पो और बाइक को भरवारा बाजार में पार्किंग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को सीधा चालान काटा जाएगा मौके पर शांति समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर साह , मुख्य पार्षद सुनील भारती, पूजा कमिटी के अध्यक्ष शंभु ठाकुर , स्वर्णकार संभु ठाकुर , अतीक अहमद , सुंदेश्वर यादव , फेकन ठाकुर , लक्ष्मी साह , उपेंद्र साह , दर्शन साह , सूरज गुप्ता , रणधीर कुमार मौजूद थे