समेकित सहकारी विकास परियोजना की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
समेकित सहकारी विकास परियोजना की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
समेकित सहकारी विकास परियोजना की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समेकित सहकारी विकास परियोजना, दरभंगा से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें –
• जिले के 08 पैक्स में 500 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम निर्माण
• 20 पैक्सों को खाद-बीज व्यवसाय हेतु मार्जिन मनी की स्वीकृति
• 03 पैक्सों में चाहदिवारी निर्माण
• तथा एक पैक्स में मीनी डेयरी (भैंस) की स्थापना शामिल है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह- महाप्रबंधक समेकित सहकारी विकास परियोजना, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भी उपस्थित रहे।