श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा की ओर से 26 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय (रामनगर आईटीआई के पास) में जॉब कैम्प आयोजित किया जाएगा।
• कैम्प का समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
• भर्ती करने वाली कंपनी: SVATANTRA MICRO FINANCE
• कुल पद: 30
• योग्यता: 10वीं पास एवं उससे ऊपर
• आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
• वेतन: ₹12,500 + अन्य भत्ते
• कार्यक्षेत्र: पूरा बिहार
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना नियोजनालय निबंधन कराना अनिवार्य है। निबंधन NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) अथवा नियोजनालय में किया जा सकता है। अभ्यर्थी को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड, रंगीन फोटो एवं आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी।इस जॉब कैम्प में भाग लेना पूरी तरह नि:शुल्क है।