बेनीपुर अनुमंडल में एसएसपी का निरीक्षण, चुनाव व दुर्गा पूजा को लेकर दिए सख्त निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

आगामी विधानसभा चुनाव-2025 और दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा ने मंगलवार को बेनीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए।

मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं :
• चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करना।
• लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना।
• सभी कार्यालयीय रिकॉर्ड और पर्यवेक्षण टिप्पणियों को अद्यतन रखना।
• समन, वारंट और कुर्की जैसे आदेशों की समय पर तामील कराना।
• आपराधिक तत्वों और शराब माफिया पर विशेष निगरानी रखना।
• आम नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर भरोसा कायम करना।
• गश्ती अभियान को नियमित और प्रभावी बनाना।
• चुनाव से जुड़े लंबित कांडों का निपटारा करना।
• अनुमंडल क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराना।
• क्रिटिकल मतदान केंद्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करना।
• CMPF फोर्स की तैनाती हेतु संवेदनशील स्थलों का चयन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि चुनाव और पर्व-त्योहार दोनों ही समय संवेदनशील रहते हैं, इसलिए पुलिस बल को सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखनी होगी।