बिरौल के शिवनगर घाट में दस दिनो में चोरी की दुसरी घटना, जांच में एफ एस एल, तकनीकी अनुसंधान की टीम जुटी,

दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट चौक पर स्थित श्री कृष्णा ज्वेल्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। यह घटना बीते दस दिनों में इलाके में हुई दूसरी चोरी है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है।
दुकान के मालिक अरविंद प्रसाद ने सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला और तुरंत बिरौल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिरौल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गहनता से छानबीन की। जांच के क्रम में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के द्वारा किए गए मांग पर
एफएसएल, तकनीकी अनुसंधान की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को गहनता से जांच की।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस तरह की लगातार चोरी की घटनाएं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।