गायघाट- विस में होगा कार्यकर्ता महासम्मेलन:चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति, 25 सितंबर को कार्यक्रम

दीपक कुमार। गायघाट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को गायघाट विधानसभा के जारंग हाई स्कूल में कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा। पूरे मामले में जानकारी जेडीयू नेता प्रभात किरण ने दी है।