कुशेश्वरस्थान नदी थाना क्षेत्र के नदी में डूबा व्यक्ति ।
कुशेश्वरस्थान नदी थाना क्षेत्र के नदी में डूबा व्यक्ति ।
कुशेश्वरस्थान नदी थाना क्षेत्र के नदी में डूबा व्यक्ति ।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /कुशेश्वरस्थान
प्रखंड क्षेत्र के उसरी पंचायत के उसरी गांव निवासी गांगो मुखिया के 45 वर्षीय पुत्र उमेश मुखिया का शव मंगलवार की सुबह कोशी नदी से बरामद किया गया। मृतक सोमवार की शाम से ही घर से लापता था। परिजन इस बीच गांव सहित आसपास के गांव में भी खोजबीन किया लेकिन मृतक उमेश का कही पता नही चल सका। सोमवार की सुबह इसी गांव के ग्रामीण बनारसी मुखिया तथा प्रमोद सदा गांव से पश्चिम नदी किनारे फसल देखने आए तो नदी किनारे मृतक का मोबाइल की घंटी बज रही थी और चप्पल तथा कपड़ा रखा था। इस बात की जानकारी उन्होनें परिजनों को दिया।परिजन नदी के पानी में गया तो कुछ दूर में मृतक की लाश डूबी मिली। लाश पानी से निकालकर बाहर किया गया। वही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुराहाल हो गया और गांव के लोगों के बीच शोक कि लहर दौर पड़ी ईसी बीच जैसे ही पुलिस प्रशासन को पता चला तो प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए शव को डिएमसीएच भेज दिया गया । मृतक के दो बेटा और दो बेटी है। परिजन ने बताया कि देर शाम दाह-संस्कार किया जाएगा।