भभुआ कैमूर जिले में एसआईआर के पहले चरण के आंकडे़ निर्वाचन विभाग ने जारी किए हैं।बता दें कि कैमूर में 39,976 मतदाता ऐसे हैं,जो स्थाई रूप से जिले से पलायन कर चुके हैं।जबकि दोहरी प्रविष्टि वाले 5,532 मतदाता 24,767 मृत मतदाता चिन्हित किए गए।बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले हुए वोटर लिस्ट रिवीजन यानी एसआईआर के ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद कैमूर में दोहरी प्रविष्टि वाले 5,532 वोटरों को चिन्हित किया गया है।
इन वोटरों की जांच के बाद एक जगह से वोटर लिस्ट से नाम हटाया जाएगा।बता दें कि 1 सितंबर को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का दूसरा चरण दावा आपत्ति की तिथि खत्म हो गई है। उसके बाद यदि किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम जोड़ने,नाम संशोधन और मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार में बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने या संशोधन की प्रक्रिया साल भर चलती रहती है।यदि किसी मतदाता को अपना नाम जुड़वाना है तो निर्धारित फार्म ऑनलाइन भरकर आवेदन कर सकते हैं।कैमूर में ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद चार विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या 11,42141है।जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,054490 महिला मतदाताओं की संख्या 5,36645 जबकि थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 6 है।ड्राफ्ट सूची चुनाव आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।
