जीविका दीदियों को निर्देश देते SP। जीविका दीदियों को निर्देश देते SP। किशनगंज में दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बीते देर रात किशनगंज थाने में अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसी दौरान SP सागर कुमार ने थाने में प्रशिक्षणरत सिपाहियों की सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने जीविका दीदी द्वारा संचालित मेस और बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। SP ने दीदियों को कार्य में किसी भी प्रकार का लापरवाही न हो, इसको लेकर कई निर्देश दिए है। किशनगंज थाने के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी गई निर्देश।
किशनगंज थाने के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी गई निर्देश। प्रशिक्षु जवानों को अनुशासन बनाए रखने के दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु जवानों को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षणरत सिपाहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।
पर्व-त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा SP सागर कुमार ने बताया, किशनगंज टाऊन थाना में उपस्थित होकर आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई है। सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है की शांति समिति की बैठक आयोजित कर इलाके के लोगों को अवगत और जागरूक करें। जिससे कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
