कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-जिलाधिकार ी कटिहार और एसपी ने जिले के मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम संग्रहण केंद्र, मतगणना हॉल, स्ट्रांग रूम और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक पदाधिकारियों (आरओ) के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात सभी निर्वाचक पदाधिकारी कृषि उत्पादन बाज़ार समिति तीन गछिया कटिहार स्थित चयनित मतगणना केंद्र पर पहुंचे और सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतगणना केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तीन पंक्ति वाली तैनाती और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिलाधिकारी ने मतगणना दिवस पर ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिया, ताकि भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। मतगणना हॉल में विद्युत आपूर्ति, पीने के पानी, शौचालय और आवश्यक फर्नीचर की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी।
