दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 439 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर सख्ती जारी है। इसी क्रम में दरभंगा पुलिस ने सोमवार को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने छापेमारी कर 439.92 लीटर विदेशी शराब और एक टेम्पू जप्त किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी हे।

कार्रवाई का विवरण

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देश पर सिंहवाड़ा थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सनहपुर में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 439.92 लीटर बताई गई है। परिवहन में प्रयुक्त एक टेम्पू को भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान फिलहाल उजागर नहीं की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य तारों की पड़ताल कर रही है।

एसएसपी का संदेश

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।