दरभंगा क्रिकेट संघ की नई कमेटी का निर्विरोध चुनाव, हेमंत झा दूसरी बार बने अध्यक्ष।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुंजन कुमार 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की निगरानी में सोमवार को लहेरियासराय स्थित बाबर पैलेस में दरभंगा क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। इस दौरान जिले की नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

चुनाव में हेमंत कुमार झा दूसरी बार संघ के अध्यक्ष चुने गए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अहमद नसीम आरज़ू, सचिव कुमार रौशन, संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन और क्लब प्रतिनिधि आमिर इकबाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता कैलाश झा तथा प्रवेक्षक प्रो. मधुरंजन प्रसाद की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी छह पदों पर केवल एक-एक अभ्यर्थी द्वारा नामांकन किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डीडीसीए का मुख्य संरक्षक प्रभास चंद्र मिश्र और संरक्षक मो. उमर अली खान तथा सुजीत झा को मनोनीत किया गया।

सभा में विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष और सचिवों के साथ-साथ बेनीपुर के चंद्रमोहन कुमार, अमरकांत झा, राकेश कुमार, गगन कुमार झा, राजु कुमार सुमन, आकाश कुमार, मनीष कुमार, अहमद राशिद कौशर, मोहन झा, मो. गुलाम रसूल, जावेद हुसैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार झा ने घोषणा की कि जल्द ही जिला लीग का आयोजन कराया जाएगा।