दरभंगा पुलिस में व्यापक फेरबदल, कई थाना-यूनिटों में पदाधिकारियों की नई तैनाती
दरभंगा पुलिस में व्यापक फेरबदल, कई थाना-यूनिटों में पदाधिकारियों की नई तैनाती
दरभंगा पुलिस में व्यापक फेरबदल, कई थाना-यूनिटों में पदाधिकारियों की नई तैनाती
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिले में कानून-व्यवस्था और अनुसंधान कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार सभी पदाधिकारियों को कार्यहित में तत्काल प्रभाव से उनके नए पद पर पदस्थापित किया गया है।
मुख्य फेरबदल इस प्रकार हैं
• रामाशंकर उपाध्याय – पुलिस केन्द्र, दरभंगा से स्थानांतरित होकर प्रभारी, कमतौल क्यूआरटी बने।
• रविशंकर पाण्डेय – पुलिस केन्द्र से अनुसंधान इकाई, हनुमाननगर थाना भेजे गए।
• देव कुमार शर्मा – अब अनुसंधान इकाई, घनश्यामपुर थाना में योगदान देंगे।
• अरविन्द कुमार सिंह – पुलिस केन्द्र से अनुसंधान न्यायालय, बिरौल में पदस्थापित।
• विशाल कुमार सिंह – सिंघवाड़ा थाना के अनुसंधान इकाई में भेजे गए।
• फहीम – पुलिस केन्द्र से अब बेनीपुर थाना अनुसंधान इकाई में कार्यरत होंगे।
• अनिल कुमार – बने प्रभारी, एएनटीसीपीएफ, बेनीपुर।
• राजीव रंजन सिंह और विजय कुमार पराशर – दोनों को अनुसंधान इकाई, कोतवाली थाना में नई जिम्मेदारी।
• विजय कान्त मिश्र – तैनात हुए कोर्ट प्रभारी, व्यवहार न्यायालय दरभंगा।
• दिनेश कुमार सिंह – बने प्रभारी, एएनटीसीपीएफ, बिरौल।
• अंजली कुमारी – अब अनुसंधान इकाई, यातायात थाना में योगदान करेंगी।
• रामस्वार्थ राम – प्रभारी, एएनटीसीपीएफ, हायाघाट बनाए गए।
• सतीश यादव – सिंघवाड़ा से स्थानांतरित होकर घनश्यामपुर अनुसंधान इकाई में भेजे गए।
• अंजार आलम खाँ – पूर्व कोर्ट प्रभारी, अब तत्सम विचारण कक्ष, एसएसपी कार्यालय में।
• राजीव कुमार सिंह (स0अ0नि0) – घनश्यामपुर थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित।
• राधाकृष्ण पाठक (स0अ0नि0) – बिरौल थाना अनुसंधान इकाई में नई जिम्मेदारी।
• गजेंद्र उपाध्याय – मफी थाना से विधि-व्यवस्था इकाई, बिरौल थाना में तैनात।
पुलिस अधिकारियों का संदेश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और अनुसंधान कार्यों को और तेज करने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा और तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभाएँगे।