दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) समेत कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक व मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखना है। परेड में पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता जाँचने के लिए दौड़ और ड्रिल कराई गई। साथ ही, टर्नआउट चेक के तहत वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की भी समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन की शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई और वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।