गायघाट पुलिस ने रामनगर में की बैठक,आपसी भाईचारा से दुर्गा पूजा मनाने की अपील
गायघाट पुलिस ने रामनगर में की बैठक,आपसी भाईचारा से दुर्गा पूजा मनाने की अपील
गायघाट पुलिस ने रामनगर में की बैठक,आपसी भाईचारा से दुर्गा पूजा मनाने की अपील
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
थानाध्यक्ष सरुण कुमार मंडल की अध्यक्षता में सोमवार को रामनगर स्कूल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिवों ने हिस्सा ने लिया. इस दौरान गायघाट के नए थानेदार सरून कुमार मंडल ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा मानने की अपील की. अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. पूजा समिति को इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा आयोजित की जाय. मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. शराब आदि नशीली चीजों की सेवन कर भीड़ में कोई भी शामिल पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें किसी भी प्रकार की सूचना प्रशासन को तुरंत बताएं इसके अलावा कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया थानाध्यक्ष सरुण कुमार मंडल ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को चौकन्ने रहने की हिदायत दी गई है साथ ही थाना क्षेत्र में बाइक से गस्ती करने को भी कहा गया है ताकि और सामाजिक तत्व में कानून का भय बना रहे साथ ही शराबबंदी अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही अगर कहीं शराब बनती हो या बिकती हो इसकी सूचना थाना को जरूर दें. साथ ही कहा कि शांति पूर्वक दुर्गा पूजा का त्योहार मनाएं.