राजस्व वसूली को लेकर आयुक्त ने की बैठक,प्रत्येक माह दस करोड़ वसूली का निर्देश ,बकायेदारों से राशि करे वसूल।

दस्तक 7मीडिया /गुंजन कुमार
दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त श्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार, दरभंगा में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के 25–25 बड़े राजस्व बकायादारों के मामलों की विस्तृत समीक्षा पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन के माध्यम से की गई।
आयुक्त महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि
• प्रत्येक माह न्यूनतम 10 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए।
• वसूली में तेजी लाने के लिए विभागीय रणनीति को कड़ाई से लागू किया जाए।
• नीलाम पत्र से संबंधित मामलों में सप्ताह में दो दिन नियमित सुनवाई अनिवार्य रूप से हो।
• बकाया राशि जमा नहीं करने पर कुर्की–जप्ती की कार्रवाई की जाए।
1. मनोज कुमार सिंह (पंडोल) –– ₹4,23,22,442
2. पुरुषोत्तम नारायण ठाकुर (बासोपट्टी, जयनगर) –– ₹4,17,58,025
3. पवन कुमार –– ₹3,31,22,926
समस्तीपुर जिला
1. विनोद कुमार सिंह (वारिशनगर) –– ₹5,78,67,000
2. राजकुमार राय –– ₹2,91,78,200
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण
बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन तथा तीनों जिलों के नीलाम पदाधिकारी उपस्थित थे।