नवरात्रि के पहले दिन की शुभकामनाएं एवं मां दुर्गा के जयकारे
नवरात्रि के पहले दिन की शुभकामनाएं एवं मां दुर्गा के जयकारे
नवरात्रि के पहले दिन की शुभकामनाएं एवं मां दुर्गा के जयकारे
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
अलीनगर विधानसभा,इजरहटा गांव में इस समय शक्ति की देवी, मां दुर्गा का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विशाल कलश यात्रा भी शामिल रही। नवरात्रि के पहले दिन इस विशेष अवसर पर भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला महामंत्री और समाजसेवी संजय सिंह और पप्पू सिंह ने शिरकत किया। शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया,जो बघेला धार से कलश लेकर पूरे गांव में श्रद्धा भाव से यात्रा में शामिल है। इस दौरान संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा,नवरात्रि का पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, शक्ति और समृद्धि का संचार करता है। इस अवसर पर हम सभी मिलकर मां दुर्गा के आशीर्वाद से अपने जीवन को सशक्त बनाएं और समाज में अच्छाई की स्थापना के लिए कदम बढ़ाएं। “संजय सिंह पप्पू सिंह ने आगे कहां, “इस पर्व के माध्यम से हमें समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। सभी गांववासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, और हम सभी मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारी रक्षा करें और हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करें।” नवरात्रि के पहले दिन की इस पावन बेला पर हम सभी को एकजुट होकर मां दुर्गा से सामूहिक आशीर्वाद प्राप्त किया । ग्रामीणों ने कहां हम सब मिलकर इस पर्व को धूमधाम से मनाने और गांव में अमन-चैन की भावना को प्रबल करने का संकल्प ले।
इस मौके पर अध्यक्ष सतो साहू,कपालेश्वर साहु, दिलखुश कुमार,अजय यादव ,अरुण साहु,विजय कुमार मुखिया,मनोज यादव,केदार नाथ,पुर्बेनवीन शाह,संजय रउथ एवं समस्त ग्राम वासी मौजूद थे।
किराए के मकान में बुजुर्ग महिला की हत्या का समस्तीपुर पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार,मथुरापुर थानाध्यक्ष के इस उद्भेदन से चौक चौराहों पर चर्चा गरम।
राजस्व वसूली को लेकर आयुक्त ने की बैठक,प्रत्येक माह दस करोड़ वसूली का निर्देश ,बकायेदारों से राशि करे वसूल।