मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग से संबंधित कई आधारभूत संरचना योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दरभंगा जिले के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया—
• मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना के अंतर्गत बेनीपुर शिवराम (प्रखंड स्तरीय) मत्स्य बाजार निर्माण के लिए 20.60 लाख रुपये की स्वीकृति।
• राज्य योजना (सिडबी) के तहत दरभंगा जिला में दो लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी संयंत्र की स्थापना हेतु 7132 लाख रुपये की परियोजना का शिलान्यास।

दरभंगा एनआईसी केंद्र से इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी  कौशल कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।