किराए के मकान में बुजुर्ग महिला की हत्या का समस्तीपुर पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार,मथुरापुर थानाध्यक्ष के इस उद्भेदन से चौक चौराहों पर चर्चा गरम।

दस्तक 7मीडिया /समस्तीपुर 

मथुरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सारी, वार्ड संख्या-11 में रविवार (21 सितंबर) को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण 

धनिया व्यवसायी बिमल विश्वास की पत्नी बिमला विश्वास (65 वर्ष) अपने किराए के मकान में अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और गहने लूटकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी को घटना की जानकारी मिलते ही उनके निर्देश पर मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02)  मौके पर पहुंची।गहन छानबीन की।घटना को लेकर जांच में P.S.L. टीम, D.I.U. टीम एवं डॉग स्क्वॉड को लगाया गया। तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदेह के घेरे में आए मृतका के घर में लेबर का काम करने वाले बिरजू कुमार (पिता – नरेश पासवान, निवासी – मन्नीपुर, थाना मथुरापुर) को हिरासत में लिया गया।

सदर एसडीपीओ 2ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी 

पूछताछ में बिरजू ने पैसों की लालच में हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर लूटा गया सोने का कंगन और हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड समेत कई सामान बरामद किए गए।

बरामदगी

• हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड (01)
• मृतका के हाथ से लूटे गए सोने के छल्ले (02)
• आरोपी का मोबाइल फोन (01)
• घटना के समय पहना गया कपड़ा (काला पैंट व लाल टी-शर्ट)

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

• एसडीपीओ सदर-02 संजय कुमार
• अंचल पुलिस निरीक्षक सदर पु.नि. नीरज तिवारी
• थानाध्यक्ष मथुरापुर राहुल कुमार
• अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी
• पु.अ.नि. जगनिवास शर्मा, लक्ष्मण सिंह
• स.अ.नि. राजू कुमार यादव
• सिपाही रहमत खाँ, अरुण कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, मुकेश कुमार, अवधेश कुमार
• जिला आसूचना इकाई की टीम

एसपी का निर्देश

पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने पूरे मामले की त्वरित जांच और उद्भेदन पर संतोष जताते हुए टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है।