मुख्य न्यायाधीश पवनकुमार भीमप्पा बैजनथरी को मिथिला परंपरा से अधिवक्ता सुशील चौधरी ने किया सम्मानित।
दस्तक 7मीडिया /
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर आसीन न्यायमूर्ति पवनकुमार भीमप्पा बैजनथरी को मिथिला की परंपरागत रीति से सम्मानित किया गया।
उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री सह बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं जद(यू) विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने उन्हें पारंपरिक पाग, चादर और मखाना भेंट कर सम्मान अर्पित किया।
चौधरी ने मुख्य न्यायाधीश को शुभकामनाएँ देते हुए मिथिला की सांस्कृतिक गरिमा से भी अवगत कराया। उन्होंने माननीय न्यायाधीश को मिथिला आगमन का सादर निमंत्रण दिया और आशा जताई कि उनका आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण होगा।
