बेनीबाद में शारदीय नवरात्र को लेकर निकाली कलश यात्रा
बेनीबाद में शारदीय नवरात्र को लेकर निकाली कलश यात्रा
बेनीबाद में शारदीय नवरात्र को लेकर निकाली कलश यात्रा
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
केवटसा पंचायत के केवटसा गांव में सोमवार को शारदीय नवरात्र को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 कन्याएं शामिल हुईं। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा बेनीबाद, कटरा मोड़, बेनीबाद बाज़ार होते हुए बागमती नदी के संगम घाट पहुंची। वहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान को कलश में जलबोझी कराई। उसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलश स्थापित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।