शारदीय नवरात्र पर महेशवाड़ा में निकली कलश यात्रा:251 कन्याओं ने कलश लेकर की शोभायात्रा

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

बेनीबाद थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को शारदीय नवरात्र पर धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर के सेवक के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुआ है।

कलश यात्रा दुर्गा मंदिर महेशवाड़ा से शुरू होकर मां के स्थान होते हुए गांव में परिक्रमा कर पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा गांव में आकर संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा गया। यात्रा में पीले वस्त्र पहने 251 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया।

गांव की महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर यात्रा की शोभा बढ़ाई।मौके पर अध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, सचिव विजय कुमार सिंह, संयोजक सूर्य नारायण झा, महासचिव डब्लू सिंह, अजय सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग यात्रा में शामिल हुए।