अनुमंडल क्षेत्र में कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा का भव्य शुभारंभ हो गया है। पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया है।

दस्तक7मिडिया उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
अनुमंडल क्षेत्र में कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस दौरान, पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया है।
पूजा समितियों द्वारा बनाए गए भव्य और आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इन पंडालों को विभिन्न तरह की रंगीन लाइटों और विशेष सजावटों से सजाया गया है, जिससे मंदिरों और पूजा स्थलों का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। शाम होते ही इन पंडालों की छटा देखते ही बनती है, जो पूरे वातावरण को और भी दिव्य बना रही है।
कलश स्थापना के साथ ही मंदिरों में दुर्गा पाठ और मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई देने लगी है। सुबह-शाम होने वाली आरती और पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। ‘जय माता दी’ के जयकारे हर तरफ गूंज रहे हैं, जो लोगों में एक नई ऊर्जा और श्रद्धा का संचार कर रहे हैं।
पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एसडीएम शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की ओर से सभी थानाध्यक्षों को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए
स्थानीय प्रशासन ने भी कमर कस ली है। पूजा स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।