सिवान में पुलिस का मेगा ऑपरेशन,कुख्यात भू-माफिया रईस खान समेत चार शूटर गिरफ्तार, हथियार–चरस–गाड़ियां बरामद,गुप्त सूचना पर एसटीएफ टीम की कारवाई।
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
सिवान जिले में रविवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में SOG/STAW-7, चीता (STF), हीट टीम और जिले के कई थानों की पुलिस ने मिलकर एक विशेष अभियान चलाया और कुख्यात अपराधी व भू-माफिया रईस खान को उसके तीन शूटरों के साथ धर दबोचा। गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, मादक पदार्थ, वाहन और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की।
गिरफ्तार अपराधी
1. रईस खान, पिता – स्व. कमरुल खान, सा. ग्यासपुर, थाना सिसवन, जिला सिवान
2. मुन्ना खान उर्फ अजी अहमद, पिता – अब्दुल अजीम खान, सा. ग्यासपुर, थाना सिसवन, जिला सिवान
3. शाह आलम, पिता – मजरुद्दीन आलम, सा. ग्यासपुर, थाना सिसवन, जिला सिवान
4. मो. अफ़ताब, पिता – सलीम, सा. सहबाजपुर, थाना तरैया, जिला सारण
बरामद सामान
• रेगुलर पिस्टल – 02
• देशी कट्टा – 01
• जिंदा कारतूस – 43
• मादक पदार्थ (चरस) – 4.95 किलो
• मोबाइल फोन – 10
• वॉकी-टॉकी सेट – 02
• बुलेट प्रूफ जैकेट – 01
• चार पहिया वाहन – 06
• मोटरसाइकिल – 01
• चाकू – 02
• अन्य संदिग्ध आपराधिक सामग्री
