अलीनगर विधानसभा में जनसैलाब ने किया NDA का भव्य स्वागत, संजय कुमार सिंह (पप्पू सिंह) पर जताया अटूट विश्वास

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि जनता का विश्वास और समर्थन गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है। मछेता, तारडीह के बुनियादी विद्यालय परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने, जिसे भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल का प्रमाण माना जा रहा है, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के पक्ष में एक प्रबल माहौल बना दिया है।


हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी ने इस सम्मेलन को एक जनसभा में बदल दिया। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद माननीय मंत्री श्री नितिन नवीन ने कहा, “एनडीए की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाई हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि अलीनगर के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है और यही ऊर्जा आगामी चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करेगी।
विशिष्ट अतिथि दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जैसे सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा, “अलीनगर की जनता का यह अपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद एनडीए के साथ सुनिश्चित है।”
संजय कुमार सिंह (पप्पू सिंह): जनसेवा ही मेरा संकल्प
सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के प्रति लोगों का अपार समर्थन था। कार्यकर्ताओं ने उनकी मेहनत और संगठनात्मक भूमिका की खुलकर सराहना की। अपने संबोधन में संजय सिंह ने कहा, “यह राजनीति मेरे लिए पद पाने का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों तक पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा, “हम सनातन धर्म में पले-बढ़े हैं, जहां ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ सिखाया गया है।”
कार्यकर्ताओं का जोश, भविष्य की विजय का संकेत
भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय पासवान ने कार्यकर्ताओं को एनडीए की रीढ़ बताया और कहा कि उनकी मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने भी कार्यकर्ताओं के जोश और जनता के समर्थन की प्रशंसा की।
पूरे सम्मेलन में “जनता में जोश, एनडीए एकजुट, फिर से बनेगी एनडीए सरकार!” के नारे गूंजते रहे। इस सम्मेलन ने न केवल एनडीए की संगठनात्मक और एक जुटता का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि अलीनगर की जनता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।
इस सम्मेंमेलन में प्रदीप ठाकुर,चंदन बागची, शंकर मांझी,मनोज सदा, राहुल कर्ण, सुजित चौधरी, पुरुषोत्तम झा, सुधीर सिंह, चंदन ठाकुर, गंगा प्रसाद यादव, लाल मुखिया, रंजीत मिश्र,विनोद चौधरी, विनोद मिश्र, मुस्लिम आजाद, उगन यादव, शंभु पासवान, विंधनाथ झा, अरुण चौधरी और सिंटू झा सहित कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।